
Deoghar: जिले की साइबर थाना पुलिस ने सोनारायठाढ़ी एवं पालाजोरी थाना क्षेत्र से 06 साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। इनमें से गिरफ्तार दो साइबर अपराधी क्रमश: दीपक मंडल और अनिल मंडल पूर्व में साइबर अपराध के कांडो में आरोपी रहा है।

साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी पूर्व में कुरियर बॉय बनकर ठगी करते थे। अब इनलोगों ने दूसरी ठगी का तरिका अपना लिया था। गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी जिनका पेंशन फंस जाता था उन्हें ही अपना शिकार बनाते थे। पेंशन कस्टमर केयर के सर्च इंजन में अपना मोबाइल नंबर डालकर लोगो को धोखे में रखकर ठगी का काम करते थे।

बताया कि विभिन्न प्रकार के ऑनलाईन फॉर्म जैसे सर्वे मंकी, गूगल डॉक, सर्वे हर्ट, जॉट फॉर्म को ऑनलाइन भरवाकर आम लोगों का खाता का प्रमाणपत्र की जानकारी लेकर ठगी कर लेते थे। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास 11 मोबाइल और 24 फर्जी सिम बरामद किया गया है।
कौन- कौन हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार साइबर अपराधियों में चंदन कुमार, दीपक कुमार मंडल, विकास कुमार मंडल, अनिल मंडल ग्राम जरका, विवेक कुमार ग्राम बिहायी सभी थाना सोनारायठाढ़ी, पुनित मंडल साकिन असना अंगवाली थाना पालाजोरी का रहने वाले हैं। गिरफ्तार दीपक कुमार मंडल सोनारायठाढ़ी थाना कांड संख्या 02/18 और अनिल मंडल साइबर थाना कांड संख्या 33/21 का आरोपी रहा है।


