
Deoghar: देवघर क्यू कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य फेज टू को जल्द से जल्द पूरा कराने को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि राजनीती हठधर्मिता छोड़िये और श्रद्धालुओं के लिए इस कार्य को आगे बढ़ाइए।

शुक्रवार को देवघर स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि श्रावणी मेला नजदीक है, श्रद्धालु 105 किमी की लम्बी यात्रा कर बाबाधाम आते हैं और शहर में उन्हें 20 से 25 किमी घूमना पड़ता है। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। ऐसे में क्यू काम्प्लेक्स का निर्माण जल्द से जल्द जरूरी है। लेकिन राज्य सरकार टाल-मटोल कर रही है।

निशिकांत दुबे ने कहा कि जब राज्य सरकार क्यू कॉम्प्लेक्स का निर्माण नहीं करा पा रही थी तो सात से आठ माह पहले उन्होंने इस बात का जिक्र अपने मित्र सी वी रॉय से किया था। जिनकी बड़ी कम्पनी है नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड, जिसके द्वारा राज्य सरकार को प्रस्ताव दिया गया कि कॉम्प्लेक्स निर्माण का खर्च खुद कंपनी उठाएगी। लेकिन, सात माह बाद ये महसूस किया गया कि राज्य सरकार सिरियस नहीं है। जिसके बाद सांसद ने उच्च न्यायालय का रुख किया। उम्मीद है पांच मई तक हाई कोर्ट का फैसला आ जायेगा।
सांसद ने कहा कि राज्य सरकार टाल-मटौल का रवैया अपना रही है। हम चाहते हैं कि श्रावणी मेला से पहले क्यू कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो जाये। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी राजनीतिक पार्टी हो बाबा के नाम पर राजनीती नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार से आग्रह है कि राजनीतीक हठधर्मिता छोड़ इस कार्य को पूरा करने का रास्ता प्रशस्त कीजिये।



