
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ खरीद-बिक्री करने वाले दो युवक को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद सोमवार को देवघर सेंट्रल जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम राज खवाड़े चांदनी चौक झौंसागढ़ी और सात्विक झा लक्ष्मीपुर चौक नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

दोनों के पास से एक हजार मिली ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया है। इसे लेकर सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर विशेष रूप से जानकारी दी।

बताया कि देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर चौक स्थित संस्कृत विद्यालय के परिसर में घूसकर कुछ युवक अवैध रूप से ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। उक्त सूचना पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें नगर थाना प्रभारी पुअनि कुमार अभिषेक, पुअनि रामकृष्ण मार्डी, पुअनि रविन्द्र सिंह, पुअनि अभिनाष गौतम एवं जवान शामिल थे।
पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो कुछ लोग स्कूल परिसर से भागने लगे। जिसे खदेड़ कर जवानों ने दाबोच लिया। जब दोनों की तलाशी ली गयी तो इनके पास एक हजार मिली ब्राउन सुगर पुड़िया में बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रूपये है।



