
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बसमता इलाके की रहने वाली एक विवाहिता का शव मंगलवार की देर रात को फंदे से झुलता पाया गया था। मृतका का नाम पावर्ती देवी पति गणेश यादव है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों हत्या कर फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है। इसे लेकर नगर थाना में मृतका के पिता ने रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा निवासी विनोद राउत ने आवेदन देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

कहा है कि दो वर्ष पूर्व ही धोखे में रखकर गणेश यादव ने उसकी बेटी से शादी कर लिया था। शादी के वक्त हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। कहा है कि शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि गणेश पहले से शादीशुदा है उसकी पहली पत्नी का नाम प्रतीमा देवी है। कहा है कि तीन-चार माह पूर्व पति गणेश यादव बेटी से दहेज के रूप में बाइक एवं एक लाख नकद लाने के लिये दबाव बनाने लगा। बेटी ने इसकी जानकारी उसे दिया तो वे उसके ससुराल पहुंचे और समझाने बुझाने के बाद वापस लौट गये।

कहा है कि 25 अप्रैल को जानकारी मिली कि पार्वती की मौत हो गयी है। जब उसके ससुराल पहुंचे तो उसे फांसी के फंदे से झुलता पाया। कहा है कि उसकी पुत्री की हत्या दहेज की मांग को लेकर उसका पति गणेश यादव उसकी पहली पत्नी प्रतीमा देवी और दीपक यादव ने हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया।
समाचार लिखे जाने तक नगर थाना में मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।


