
Deoghar: जिले की चितरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए और रात्रि गश्ती के दौरान विभिन्न जगहों से 25 क्विंटल अवैध कोयला लदा छः मोटरसाइकिल एवं अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया।

इस संबंध में चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रात्रि गश्ती के दौरान एवं गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 25 क्विंटल कोयला लदा छः मोटरसाइकिल और अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जप्त किया गया है।आगे की कार्रवाई के लिए छानबीन की जा रही है।

बताते चलें कि जिले के डीसी खनिज संपदा को लेकर गंभीरता से लगातार अपनी बैठकों में इसके चोरी रोकने की बात कहते रहे हैं और संबंधित अधिकारी को निर्देशित भी किया गया है। बावजूद विभिन्न थाना क्षेत्रों से बालू का अवैध कारोबार जारी है।


