
Nawada: जिले में मिट्टी का चाल धंसने से शुक्रवार को एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मजदूर के मौत के बाद ठेकेदार ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। यह मामला नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के सनोखरा गांव के समीप का है।

मृतक मजदूर की पहचान हरिवंश बीघा गांव निवासी लखन चौहान का पुत्र मुन्ना चौहान के रूप में किया गया। बताया जा रहा है कि मुन्ना चौहान सनोखरा गांव के समीप ट्रैक्टर पर मिट्टी लोड कर रहा था।

तभी मिट्टी का चाल उस पर गिर गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


