
Deoghar: देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना अंतर्गत धमनी -कुशमाहा सड़क पर सोमवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। इस सड़क पर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई।

मृतक की पहचान अर्जुनपुर निवासी 26 वर्षीय गुड्डू रवानी और 24 वर्षीय मनोज रवानी के रूप में हुई है। दोनों युवा कुशमाहा गांव बाइक से जरूरी सामान लाने जा रहे थे।

बताया जा रहा कि बड़ा लुसीयो गांव के समीप पीछे से आ रही थी वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। घटनास्थल पर ही दोनों युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कुशमाहा मोड़ पर पिकअप भैन और चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पांडू समद, जोहान टूडू ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। मृतक के परिजनों ने इस संबंध में मार्गोमुंडा थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


