
Deoghar: देवघर दुमका मुख्य सड़क पर स्थिति ब्रिज के पास देर रात को एक ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। देर रात को ही घटनास्थल से दोनों का वाहन को जब्त कर पुलिस थाना ले आई। मृतक का नाम 18 वर्षीय बजरंगी कुमार है जो रिखिया थाना क्षेत्र के पुंसिया का रहने वाला है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता महेश पासी ने कहा है उसके बेटे कि शादी एक माह पूर्व ही हुई थी। 24 अप्रैल को बबलू पासी और कृष्णा पासी जबरन बेटे को एक तिलक समारोह में ले गए थे जबकि वह नहीं जाना चाह रहा था। कहा है कि उसके बेटे के अपाचे बाइक पर जबरन फोटोग्राफर को भेज दिया गया। रात के करीब 12:45 बजे के आसपास महेशमारा स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर एक बिना नंबर की टेंपो ने उसके बेटे के बाइक मे जोरदार धक्का मार दिया।

इस घटना में उसके बेटे को गंभीर चोट लग गई वही उसके साथ बैठा फोटोग्राफर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस देर रात को घटनास्थल पर पहुंची और बेटे और फोटोग्राफर को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसके बेटे बजरंगी कुमार को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
वहीं प्राथमिक उपचार के बाद फोटोग्राफर को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। कहा है कि बबलू पासी और कृष्णा पासी जबरदस्ती घर से ले जा कर उसके बेटे को बिना नंबर की ऑटो से धक्का मरवा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
इधर जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



