
Deoghar: जिले के चितरा थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र से पांच की संख्या में युवक चितरा यज्ञ मेला देखने पहुंचे थे। सभी स्नान करने अजय बराज गए। इस दौरान दो युवक मनीष कुमार और उज्ज्वल कुमार गहरे पानी में डूब गये। साथियों ने जब हो-हल्ला किया तो आवाज सुन आसपास के ग्रामीण दौड़े।

ग्रामीणों की मदद से एक लाश निकाला गया। इस बीच पुलिस को सूचना मिलते ही चितरा थाना प्रभारी चंदन पांडेय सदलबल पहुंचे। स्थानीय गोताखोर की मदद से दूसरे युवक की लाश को बाहर निकाला गया।पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है।



