
Deoghar: देवघर नगर थाना में पर्स झपट कर लिए जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। मामला नंदन पहाड़ निवासी राजीव कुमार ने दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि बीते रविवार को पत्नी के साथ सब्जी मंडी से घर वापस नंदन पहाड़ टोटो से लौट रहा था। उसी दौरान अंबेडकर नगर स्थित बीकानेर के पास बाइक सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचा और टोटो को साइड कर दिया और उसकी पत्नी से पर्स झपट कर फरार हो गया।

पर्स में 2000 रूपये नगद और मोबाइल था। मामला दर्ज कर नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।



