
Deoghar/Madhupur: मधुपुर प्रखंड के बुढई गांव निवासी कांटी कारोबारी मुरारी मिस्त्री के घर कोई भीषण चोरी का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। बुढ़ई थाना प्रभारी हीरालाल तुबिद, एसआई भागीरथ महतो व अन्य जवानों ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर देवीपुर थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव निवासी रंजीत यादव को गिरफ्तार किया।

रंजीत यादव के पास दो भरी का मोती जड़ा मंगलसूत्र पुलिस ने बरामद किया। रंजीत से कड़ाई से पूछताछ की गई । इसकी निशानदेही पर रीतलाल मंडल के घर पुलिस छापेमारी किया इसके घर से चोरी का मोटर पंप बरामद किया । रीतलाल मंडल देवीपुर थाना क्षेत्र के राउतडीह गांव का रहने वाला है।

बता दें गत 14 अप्रैल की रात को मुरारी मिस्त्री के घर से अज्ञात चोरों ने घर का कुंडी तोड़कर जेवरात नगदी समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति चुरा लिया था । गृहस्वामी मुरारी मिस्त्री ने बुढ़ई थाना मे अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज था । पुलिस को शिकायत कर कहा था कि 14 अप्रैल को प्रतिदिन की तरह सपरिवार खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गए।
दूसरे दिन सुबह 15 अप्रैल को नींद खुलने पर देखा कि दरवाजा का कुंडी खुला हुआ है । दरवाजा खुला देख अचंभित हो गए। घर के भीतर जाने पर देखा कि घर का सारा सामान गायब है । कानवाली दो सेट, दो जोड़ा चांदी का पायल, मंगलसूत्र, 2 सेट, चांदी का सिक्का दो पीस, मोटर 5 और स्पीकर सहित बाजा का सेट जिसकी कुल अनुमानित राशि 75 हजार समेत घर में रखा नगद 30, हजार और कीमती कपड़े कागजात, अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया था ।
सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार को जल्द आरोपियों गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। पुलिस चोरी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इससे पहले भी बुढ़ई बाजार से कई चोरी की घटना घट चुकी हैं ।


