
Deoghar: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी की तलाश में सोमवार को रांची के बुंडू थाना की पुलिस नगर थाना पहुंची। बुंडू पुलिस आरोपी हिमांशु शेखर तिवारी वर्तमान पता बिलासी मुहल्ला देवघर, स्थायी पता बिहार के मुंगेर जिला के संग्रामपुर की खोज में पहुंची थी।

रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र के चोंगा निवासी लखु हजाम ने नौकरी के नाम पर रूपये ठगी करने का मामला बुंडू थाना कांड संख्या 33/18 में दर्ज कराया था। जिसमें हिंमाशु शेखर तिवारी को आरोपी बनाया था।

बुंडू पुलिस नगर थाना पेट्रोलिंग पार्टी के साथ बिलासी मोहल्ला पहुंची लेकिन अभियुक्त का कहीं कोई पता नहीं चला।


