सिमडेगा।
ठईटांगर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी में पुलिस ने रविवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन तस्करों के पास से 111.750 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजा को ओडिशा से लेकर आए थे और बिहार के रास्ते यूपी ले जाने की तैयारी में थे।
गिरफ्तार तस्करों में ओडिशा का संबलपुर निवासी निरंजन साहू और उसका साथी यूपी का रहने वाला शैलेंद्र जयसवाल शामिल है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की तस्करी ठईटांगर थाना क्षेत्र में की जा रही है। इसी आधार पर थाना प्रभारी शैलेंद्र झा के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो कार को पकड़ा। जांच के दौरान उसमें से गांजा बरामद किया गया।