
Deoghar: देवघर नगर, कुंडा और रिखिया थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत तीन अप्रैल को हथियार तस्करी के आरोप में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इनलोगों के पास से दो पिस्टल, दो कट्टा, बिना बैरल की देा बंदूक, 27 जिंदा कारतूस बरामद किया था।

इस मामले में बंधा बेरगी टोला निवासी रोहित कुमार उर्फ पीडी, रिखिया थाना इलाके के लकड़ीगंज निवासी प्रमोद कुमार, खपरोडीह निवासी सुरज कुमार उर्फ चंदन एवं नगर थाना क्षेत्र के बिलासी निवासी अजय कुमार बाउरी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया था। पुलिस ने जब इनलोगों से कड़ाई से पुछताछ किया तो कई अन्य हथियार तस्कर के नाम बताया था।

जिसमें शानू फलहारी माथाबांध, आर्दश तिवारी, मोनू झा और नितेश झा उर्फ बाघा बॉस बिलासी के नाम शामिल हैं। पुलिस इन चारों आरोपियों कि तलाश में जुट गयी है। जेल गये अभियुक्तों ने पुलिस को बताया था कि इन्ही चारों के द्वारा इनलोगों के माध्यम से हथियार कि खरीद-बिक्री कराया जाता था।
फरार चारो आरोपियों के द्वारा इन्हें फोन कर निर्देश दिया जाता था कि हथियार कहां और किसके पास पहुंचाना है।


