
Deoghar: देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2023 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अन्तर्ग आवंटित 21 ओ०पी० क्षेत्र का भ्रमण कर वहाँ मेला के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं यथा पण्डाल, पथ निर्माण, पथ प्रकाश, काँवरियों के लिए पेयजल, शौचालय, वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था आदि की अद्यतन स्थिति की जाँच करने बाद की जाने वाली तैयारियां पर चर्चा करते वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपने अपने आवंटित ओपी क्षेत्र का स्थल निरीक्षण के उपरान्त किए जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने आगामी राजकीय श्रावणी मेला के 2023 विधि व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं अपराध नियंत्रण के साथ साथ यातायात की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को कुल 21 अस्थाई ओपी को सीसीटीवी से कनेक्टेड करने की बात कही, ताकि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सभी ओपी की गतिविधियों एक दूसरे से जुड़ी रहे। साथ ही उपायुक्त ने वरीय प्रभारी दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति अधिकारियों द्वारा आवंटित अपने अपने ओपी क्षेत्रों में निरीक्षण कर की जाने वाली व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जाने वाले कार्यों, पेयजल, शौचालय, आवासन, स्नानागार, सुरक्षात्मक उपायों, रुट लाइन की सुव्यवस्था के अलावा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने एक एक कर ओपी वाइज प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी से दुम्मा से बारा, बारा से नावाडीह सोमनाथ भवन, नावाडीह से सरासनी, सरासनी से बीएन झा पथ मोड़, बीएन झा पथ मोड़ शिवगंगा घाट एवं घाट से सिंह दरवाजा, बाबा मंदिर से फुट ओवरब्रिज तक, क्यू कॉम्प्लेक्स, क्यू कॉम्प्लेक्स से नेहरू पार्क, बीएनझा पथ मोड़, तिवारी चौक से बीएड कॉलेज व बरमसिया चौक, नंदन पहाड़ से सिंघवा काली बाड़ी मोड़ तक, शिल्पग्राम मोड़ से सर्किल से नंदन पहाड़ वाटर फिल्टर पॉइंट, सिंघवा से कुमैठा, त्रिकुट पहाड़ पर्यटन क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ इस दिशा में किये जाने वाले कार्यों की सूची उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि आवयश्कता सभी कार्यों ससमय दुरुस्त किया जा सके। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की बिंदुबार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आगामी राजकीय श्रावणी मेला के दौरान टीम भावना और समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश वरीय अधिकारियों, दंडाधिकारियों, कार्यपालक अभियंता की टीम व पदाधिकारियों को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, गोपनीय प्रभारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, रा० उच्च पथ प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर, देवीपुर, मोहनपुर, अंचलाधिकारी देवीपुर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।



