
Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के अठमोरिया लकड़ीगंज गावं में रविवार की देर रात को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक का नाम 47 वर्षीय राजेन्द्र पासी है जो रिखिया थाना क्षेत्र के लकड़ीगंज का रहने वाला था।

उसके सिर और चेहरे पर गोली मारी गयी थी। देर रात को परिजनोंे के द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

जमीन विवाद में उसकी हत्या की गयी या प्रतिशोध में की गयी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है।
सूत्रों ने बताया कि मृतक के सिर में दो गोली लगी थी। एक गोली का पीलेट उसके सिर में फंसा था तो दूसरा आर पार हो गया था।
सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय डॉक्टर की टीम के द्वारा किया गया। टीम डॉ प्रभात रंजन, डॉ एके अनुज, डॉ रवि कुमार शामिल थे।
चार संदिग्ध हिरासत में, हथियार जब्त
बताया जाता है कि राजेन्द्र हत्याकांड में पुलिस ने चार संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने संदिग्ध के पास अवैध हथियार भी बरामद किया है। हांलाकि इस मामले में देवघर के कोई पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।
कहीं प्रतिशोध में तो नहीं हुई हत्या
बताया जाता है कि राजेन्द्र की हत्या पूर्व की दुश्मनी के कारण की गई है। 2016 में अमगढ़िया गांव निवासी जैलू महथा उर्फ जितेन्द्र महथा के भांजा की बम ब्लास्ट में मौत हो गई थी।
उस मामले में राजेन्द्र आरोपित था। वह इस मामले में जेल भेज जा चुका है। इस घटना के बाद से वे लोग उससे बदला लेना चाहते थे।
बताया जाता है कि रविवार शाम को ही वह उसे मारने वाला था। लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण मार नहीं सका। उसके बाद राजेन्द्र को झांसा देने के लिए जैलू ने उससे कहा कि छोड़ो पुरानी दुश्मनी और हाथ मिला लेते हैं।
बाद में रात के वक्त मौका मिलने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले से जुड़ी सभी बिंदुओं की गहन जांच कर रही है।


