
Deoghar: देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र स्थित कुंजबोना पंचायत के नावाडीह गांव में वीते रात्रि को 5 दिवसीय चड़क पूजा धूमधाम से समापन हो गया। इस पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ था। बता दें कि 13 अप्रैल की रात्रि में आयोजित चड़क पूजा में पूरे क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे थे।

चड़क पूजा को लेकर भक्तों द्वारा तरह तरह की चर्चा किया जाता है। इस पूजा में जलती (आग) अंगाठी व कंटक पर नंगे पांव चलने की प्रथा गए।जिससे श्रद्धालु हैरान भी हो जाता है कि आखिर जलता हुआ अंगारा से भी भक्त श्रद्धालु का पांव नहीं जलता है। चलकर बाबा चड़क नाथ के प्रति श्रद्धा का भाव जताया।


इस पूजा में 10 से 12 अप्रैल तक बाबा भोलेनाथ महादेव, बाबा ब्रह्मचारी नाथ महादेव, चरकीयानाथ महादेव व चोरधानो बाबा की पूजा अर्चना की जाती है । इस अनुष्ठान के सभी पांचों दिन भक्तगण फलाहार कर उपवास करते हैं । तथा अनुष्ठान के चौथे दिन रात्रि में विशेष रूप से जागरण पूजा का आयोजन किया जाता है।

एवं रात्रि 11 बजे से पूजा प्रारंभ कर ,मन्नत मांगी जाती है। एवं अहले सुबह 3 बजे से सुलगते आग पर चला जाता है। 5वें दिन बली के साथ पूजा का समापन पूरे विधि-विधान के साथ किया जाता है।


