Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में बाइक चोरी कर लिये जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला चरकी पहाड़ी निवासी विश्वनाथ भोक्ता ने दर्ज कराया है। कहा है कि वह तपोवन घूमने गया था।
बाइक को नीचे लगा कर पहाड़ी पर घूमने चला गया। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो बाइक जहां खड़ा किया था वहां से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला। कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।