
Deoghar: बुधवार को देवघर जिले में मीजल्स और रुबेला मास वैक्सीन अभियान की शुरुआत हुई। इसमें 9 महीने से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीन दिया जा रहा है। इस अभियान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सरकारी तंत्र के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य कर रहा है।

विभिन्न विद्यालयों में IMA के चिकित्सकों ने योगदान दिया। IMA देवघर के अध्यक्ष डॉ धन्वन्तरि तिवारी ने GDDAV पब्लिक स्कूल, डॉ सतीश ठाकुर एवं डॉ राजेश प्रसाद, डॉ स्नेहा चाँदनी ने संत फ्रांसिस स्कूल देवघर, डॉ विवेक मधुकर ने मध्य विद्यालय बरमसिया में योगदान दिया।

डॉ. डी तिवारी ने कहा कि आगे भी चिकित्सक अभियान में सहयोग करते रहेंगे। सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों से अपील है कि एक बच्चा भी नहीं छूटे।


