
Deoghar: राजस्व कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता को लेकर देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

डीसी द्वारा देवघर अंचल कार्यालय अन्तर्गत कार्य में लापरवाही बरतने वाले राजस्व उप निरीक्षक तरूण कुमार को निलंबित किया गया है। साथ ही निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अंचल कार्यालय पालोजोरी निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक फ्रांसीस किस्कू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय मारगोमुण्डा निर्धारित किया गया है।
इतना ही नहीं, राजस्व कार्य में लापरवाही को लेकर अंचल कार्यालय में कार्यरत कम्प्युटर ऑपरेटर अजीत मालवीय को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया गया है।


