
Deoghar: देवघर साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मधुपुर के कुंडबंगला और मारगोमुंडा थाना इलाके के मिश्राटांड़ में छापेमारी कर चार शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने 23500 रूपया नकद और कई मोबाइल, फर्जी सिम बरामद किये हैं।

साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी 20 हजार के कमीशन पर बंगाल से फर्जी बैंक खाता एवं एटीएम लाकर साइबर अपराधियों को सप्लाई करते थे। बताया कि जब किसी के खाता में साइबर ठगी के रूपये मंगवाने पर होल्ड कर दिया जाता था तो उस परिस्थिति में पकड़ाने के डर से वापस जिसका खाता और एटीएम होता था उसे वापस कर दिया करते थे। इनका मुख्य पेशा फर्जी खाता और एटीएम बंगाल से मंगाकर निर्धारित कमिशन साइबर अपराधियों को सप्लाई करना है।
ये हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में जमरूद्दीन अंसारी, अलीहुसैन अंसारी, मो गफ्फूर तीनों ग्राम मारनी, अख्तर अंसारी उर्फ चरका मिश्राटांड़ सभी मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
क्या- क्या हुआ बरामद
गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास 23500 रूपया नगद, 08 मोबाइल, 12 फर्जी सिम, 11 एटीएम, 01 चेकबुक, 02 दोपहिया वाहन बरामद किया गया है।


