गिरिडीह।
गिरिडीह जिला और इसके सीमावर्ती इलाकों में अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला संगठन सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा के 5 सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया है।
बताया गया कि एनएसपीएम नामक इस आपराधिक संगठन का मुखिया उमेश गिरी उर्फ उमेश पांडे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को बाधित कर रहा था और ठेकेदारो को डरा धमका कर रंगदारी वसूलने का कार्य कर रहा था। इसी सूचना के आलोक में गिरिडीह एसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर सरिया बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया।
इस टीम को रेकी कर अपराधिक संगठन से जुड़े राजेश मंडल, सचिन मंडल, नागेश्वर महतो, संतोष कुमार और शौकत अंसारी को सरिया थाना क्षेत्र को मुनरो बिहार के जंगल में छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों ने द्वारिका यादव हत्या कांड की भी जानकारी दी है। इसके अलावे जमुनिया डैम में गाड़ियों में आग लगाने की बात को भी उन्होंने स्वीकार किया है।
पुलिस कप्तान सुरेन्द्र झा ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि सरिया बगोदर एसडीपीओ विनोद कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक रामनारायण चौधरी, बगोदर थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास, सरिया थाना प्रभारी विकास पासवान सदल बल छापा मारकर सभी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से मैगजीन सहित 315 बोर की राइफल ,315 बोर जैसा दिखने वाला एक रायफल, 303 बोर की देसी पिस्तौल ,303 बोर की 2 जिंदा गोली, 22 पीस जिलेटिन, 20 पीस डेटोनेटर ,कई दर्जन चितकबरा वर्दी ,मोबाइल, मोटरसाइकिल आदि बरामद किया गया है। इन सभी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट ,विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत अन्य कई धाराएं लगाई गई है और सभी को जेल भेजा जा रहा है।