कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न में कोरोना संक्रमण के 20 अन्य मामले पाए जाने के बाद फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया गय़ा है।

दरअसल यहां जारी लॉकडाउन गुरुवार को खत्म होनेवाला था। विक्टोरिया के प्रीमियर ने स्टे एट होम के आदेश को जारी रखने के बात कही है। उन्होंने कहा कि यह आदेश 19 अगस्त तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हम प्रतिबंधों को हटाकर सब कुछ खोल देंगे तो सिडनी जैसे हालात होंगे जो वो नहीं चाहते हैं।

न्यू साउथ वेल्स राज्य के प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजिकिलियन ने कहा है कि हमने संक्रमण के मामलों की संख्या में वृद्धि देखी है और इसके जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सिडनी में अगस्त के अंत तक लॉकडाउन रहने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के सिडनी राज्य में तेजी से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है जिसे देखते हुए पड़ोसी शहर मेलबर्न में भी लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। सिडनी में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 344 मामले दर्ज किए गए हैं और तेजी से इन में बढ़ोतरी हो रही है।
इसे भी पढ़ें:
- Dengue Outbreak in West Bengal: डेंगू से अबतक 5,000 से ज्यादा लोग प्रभावित, 29 नगर पालिकाएं और 278 ग्राम पंचायतें हॉटस्पॉट घोषित
- Deoghar में 15 सितंबर से खेलो झारखंड का महासंग्राम, भिड़ेंगे अंडर-17 खिलाड़ी
- ORS की आड़ में विदेशी शराब की तस्करी, बिहार पुलिस ने 1074 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
- JSSC-CGL Exam Scam: इन छह जिलों में BWO, ASO समेत अन्य पदों पर पदस्थापित कई संदिग्ध चयनित अभ्यर्थी जांच के दायरे में
- Deoghar: चार महीने से गायब युवती बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा



