spot_img

Deoghar: सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, ठगी के एक लाख नगद सहित एक बुलेट बाइक बरामद

Deoghar: देवघर जिले की साइबर पुलिस ने सारठ एंव करौं थाना के नागादारी क्षेत्र में छापामारी कर सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये साइबर अपराधी एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, टाटा कार्ड यूजर को फर्जी लिंक भेजकर अपडेट करने के नाम पर क्रेडिट कार्ड का डिटेल प्राप्त कर मोबीक्वीक और पेटीएम के माध्यम से रूपये की ठगी करने का कार्य करते थे।

साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी विकास मंडल ने साइबर अपराध से करोड़ों कि संपत्ति अर्जित किया है। बताया कि उसकी संपत्ति की जांच के लिये ईडी को जानकारी देने की तैयारी की जा रही है। बताया कि विकास के पास से ठगी के एक लाख 15 हजार नकद और एक बुलेट बाइक बरामद किया गया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधी विकास मंडल चितरा थाना कांड संख्या 62/17, पालोजोरी थाना कांड संख्या 186/17, मेहबूब अंसारी साइबर थाना कांड संख्या 12/20, मुस्तकीम अंसारी जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 38/20 का आरोपी रहा है। 

क्या -क्या हुआ बरामद

जेल गये साइबर अपराधियों के पास से 12 मोबाइल फर्जी सिम 17, नकद एक लाख 1500 नकद और एक बुलेट बाइक बरामद किया गया है।

ये गये जेल

जेल जाने वालों में विकास मंडल ग्रमा झगराही सारठ, फताउल अंसारी, मिराज अंसारी जोगीडीह थाना मारगोमुंडा, मुस्तकीम अंसारी करहैया, आबूतालिब, मो सज्जाद अंसारी नागादारी, मेहबूब अंसारी भोरनडीहा थाना करौं का रहने वाला है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!