Deoghar: देवघर जिला के चितरा थाना स्थित सहरजोरी जंगल में एक बार पुनः भीषण आग लग गई। करीब तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में आग लगी थी। इस अगलगी से सैकड़ों छोटे छोटे पौधे सहित औषधि वाले वनस्पति भी आग से झुलस गए।

इधर सूचना मिलने पर वन विभाग के लगभग आधा दर्जन वनकर्मी अगलगी वाले स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद काफी मशक्कत से कुछ घंटों में आग पर काबू पाया गया।

इस संबंध में चितरा वन परिसर प्रभारी अमीश आशीष ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, जिससे बड़े पेड़ों को क्षति नहीं पहुंची है। कहा कि यह आग लगाने का काम जंगल में महुआ चुनने वाले लोगों का काम है। वैसे लोगों को चिन्हित करने का काम किया जायेगा तथा पकड़े जाने पर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।



