
Deoghar: देवघर जिला के खागा ओपी थाना प्रभारी अजय कुमार यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा-पालोजोरी मुख्य मार्ग पर रघुनाथपुर गांव के समीप एक पिकअप वैन पर लदे 91 पेटी विदेशी शराब को जब्त किया है।

बता दें कि जामताड़ा से पालाजोरी की और जा रहे पिकअप वैन , जिसका नंबर जेएच04 एस3774 है, में टोटल 91 पेटी विदेशी शराब बरामद किया है। शराब की पेटी को कपिला पशु आहार की बोरियों के बीच छिपा कर ले जाया जा रहा था।

जप्त 91 पेटी में 375 एमएल की कुल 2184 बोतल है। गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया । थाना प्रभारी ने बताया कि वैन सहित शराब को जप्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
जप्त विदेशी शराब के कार्टून में रॉयल प्लेयर का ब्रांड अंकित है। सूत्रों की माने तो जप्त शराब की अनुमानित कीमत 4 लाख से ज्यादा है


