
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वाकुरा आश्रम के पीछे सड़क किनारे पुलिस ने मंगलवार की देर रात को एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव को देर रात ही मोहनपुर पुलिस ने सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक का नाम सोनू राय है जो मोहनपुर थाना इलाके के चुलिहा खपचवा गांव का रहने वाला है। उसके सिर, गर्दन और सीने में चोट पाया गया है। परिजनों ने बताया कि शाम के सात बजे के आसपास गावं के ही तीन व्यक्ति उसे घर से बुलाकर ले गया। सोनू अपने बाइक से उन सबों के साथ चला गया। उसके बाद करीब 10 बजे मोहनपुर पुलिस ने सूचना दी कि सोनू का शव बुढ़वाकुरा के पास शव मिला, उसे अस्पताल भेज दिया गया है।

परिजन पहले घटनास्थल पहुंचे उसके बाद सदर अस्पताल आये। बताया कि घटनास्थल पर से उसका बाइक और मोबाइल गायब मिला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उसके बाइक और मोबाइल बरामद करने मे जुटी थी। उसकी मौत सड़क दुर्घटना मे हुई है या अन्य कोई कारन है इसकी जांच पुलिस कर रही है।



