spot_img
spot_img

UP Assembly Election: BJP ने जारी किया लोक संकल्प कल्याण पत्र

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव-2022 के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में लोकल पत्र जारी किया।

Lucknow: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव-2022 के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में लोकल पत्र जारी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने 25 करोड़ लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया है। पांच वर्ष पहले 2017 में भी भाजपा ने इसी सभा कक्ष में संकल्प पत्र जारी किया था। 2017 में जो वादा किया गया था, भाजपा उसे पूरा करके प्रदेश की जनता के समक्ष उपस्थित है। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, हर बहन-माता अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं। 2017 से पहले प्रदेश में 700 दंगे हुए। महीनों कर्फ्यू लगा रहता था। आज कर्फ्यू नहीं, धूम-धड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है। पूरी प्रतिबध्दता के साथ डबल इंजन की सरकार ने बिना भेदभाव के काम किया। योजनाओं में चेहरा देखकर नहीं, हर जरूरतमंद को लाभ पहुंचाया गया है। यूपी में दो करोड़ 55 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पहुंच रहा है। एक करोड़ 61 लाख से अधिक युवाओं को एमएसएमई सेक्टर में अपने ही प्रदेश में रोजगार मिला है। यूपी में बेरोजगारी दर महज तीन फीसदी रह गयी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार, गुंडाराज चरम पर था। 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की सेवा कर रही है। 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। तब से ईमानदारी, कर्मठता और बड़े परिश्रम के साथ सरकार जनता की सेवा कर रही है। अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों के अनुरूप योगी सरकार ने गुंडों, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने का काम किया।

योगी सरकार के मंत्री व घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन सुरेश खन्ना ने कहा कि 10 सदस्यीय कमेटी ने इस लोक कल्याण संकल्प पत्र का निर्माण किया है। जनता के सुझाव के आधार पर संकल्प पत्र तैयार किया गया है। लोगों के सुझाव लेने के लिए प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी ने आकांक्षा बेटियां रखी। प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों से लोगों के सुझाव लिए गए हैं।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!