
Deoghar: साइबर अपराधी की तलाश में छत्तीसगढ़ के जिला महेन्द्रगढ़ थाना चिरमिरी भरतपुर की पुलिस कुंडा थाना पुहंंची।

बताया जाता है कि छत्तिसगढ़ पुलिस 71 हजार रूपये की ठगी के मामले में कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर चांदडीह के सुमन कुमार की तलाश में पहुंची थी। पुलिस टीम में एएसआई चेतनराज राजवाड़े, अमित त्रिपाठी, देवराज राय, सहदेव शामिल थे।

कुंडा पुलिस के साथ छत्तिसगढ़ पुलिस आरोपी की तलाश में गौरीपुर चांदडीह पहुंची लेकिन आरोपी का कुछ भी अता-पता नहीं चला और पुलिस वापस बैरंग लौट गयी।


