
Deoghar: करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए दुमका जिला के सरैयाहाट गुरुनाथ पहाड़ी कस्तूरबा विद्यालय के दो छात्रा और एक गार्ड को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में नवमी कक्षा की छात्रा नावाडीह ककनी निवासी खुशबू खातून, जमनिया निवासी छठी कक्षा कि छात्रा रुक्मणी सोरेन और सरैयाहाट चिलरा निवासी गार्ड नंदलाल चौधरी के नाम शामिल है। सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

घायल गार्ड नंदलाल चौधरी ने बताया कि रात में हुई तेज बारिश के चलते स्कूल के बाउंड्री वॉल के पीछे स्थित गांव में लगे ट्रांसफार्मर का अर्थिंग तार गिर गया था। अर्थिंग तार स्कूल के बॉउंड्री के ऊपर लगे कंटीले तार पर गिरा था। जिससे कंटिले तार में करंट आ गया था। स्कूल के अंदर बॉउंड्री वॉल के सहारे कपड़ा सुखाने के लिए टंगना बना था उसमे भी करंट प्रवाहित हो रहा था । रविवार सुबह स्कूल की दोनों छात्रा स्नान करने के बाद टंगना पर सूखने के लिए कपड़ा डालने गई थी। उसी क्रम में दोनों छात्रा करंट की चपेट में आ गई। जब वह दोनों को बचाने गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया।
बताया कि पहले इलाज के लिए सरैयाहाट स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।



