Giridih: जिले के गांवा और तिसरी थाना क्षेत्रों में रविवार को ईंट-भट्ठा में काम करने वाले चार मजदूरों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी है। चारों मजदूरों की उम्र 25 से 30 के बीच है। दोनों थानों की दूरी भी 15 से 20 किलोमीटर की है।
जानकारी के मुताबिक गांवा थाना इलाके के परसौनी गांव के ईंट-भट्ठा में दो मजदूरों के शव मिले। दोनों मजदूरों की पहचान गांवा थाना इलाके के हरला निवासी 27 वर्षीय संजय राजवंशी और 30 वर्षीय सुरेश मुर्मू के रूप में हुई। दूसरी ओर तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोक गाव में सिकन्दर यादव (30) और संजय राय (25) के शव मिलने के बाद से पूरे गांव में कई तरह की चर्चा है।
घटनास्थल में जुटे ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा दिया।