
Deoghar: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) भारत सरकार की एक टीम देवघर जिले के करौं प्रखंड पहुंची। यहां कर्णेश्वरधाम में टीम ने बारीकी से एक-एक मूर्तियों और शिलालेखों की पड़ताल की।

टीम ने एक-एक मूर्तियों और शिलालेखों को नजदीक से जाकर देखा और हर एक एंगल से सभी चीजों की फोटोग्राफी की गयी।

सर्वेक्षण टीम में मुख्य रूप से डॉक्टर नीरज मिश्रा, डॉक्टर अजहर कादरी और डॉक्टर महावीर कुमार शामिल थे। जिन्होंने देवघर जिले के कर्णेश्वरधाम स्थित प्राचीन मंदिरों में स्थापित मूर्ति, शिलालेखों सहित अन्य प्राचीन सभ्यता व संस्कृति से जुड़ी चीजों की पड़ताल की।
बता दें कि गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अंग प्रदेश के इतिहास से विश्व को परिचित कराने के लिए द्वापर युग के दानवीर कर्ण से जुड़े देवघर जिला के करौं में सर्वेक्षण की मांग भारत सरकार से की थी। जिसके बाद भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम यहां पहुंची। टीम द्वारा अपने स्तर से सर्वेक्षण जारी है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर माह में पुरातत्व विभाग द्वारा यहां खुदाई की जाएगी।













