Deoghar: देवघर-मोहनपुर मुख्य मार्ग पर घुटिया के पास रविवार की देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मृतक का नाम सोनू मंडल हैं। घायलों में मृतक के पिता कोकिल मंडल साकिन अमडीहा थाना सरैयाहाट जिला दुमका और मृतक का ममेरा भाई विनोद तोतवा साकिन डुमरथर थाना मोहनपुर देवघर के नाम शामिल हैं।
दोनो घायल का इलाज सदर अस्पताल मे किया जा रहा है। घटना के बावत परिजनों ने बताया कि सोनू की तबियत ख़राब थी। उसी के इलाज के लिए रात 9 बजे देवघर आ रहा था। उसी क्रम मे घुटिया के पास एक अज्ञात स्कार्पियो ने पीछे से जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया। तीनो बाइक से वहीं गिर गए। इस घटना में सोनू के सिर मे गंभीर चोट लग गई।
रात इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। इधर जानकारी मिलते ही मोहनपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।