
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना इलाके के बलथर गांव में करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक का नाम 52 वर्षीय रामकिशुन कापरी है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के चचेरे भाई सुबोध कापरी ने कहा है कि 9 मार्च को दिन के 4 बजे के आसपास उसका गाय बंधे रस्सी से खुल गया और गावं में लगे ट्रांसफारमर के पास चला गया। उसे पकड़ने के लिए वह दौड़कर गया। ट्रांसफार्मर के टाना के पास चापानल से निकलने वाला पानी जमा था। उक्त टाना तार मे करेंट था। जैसे ही गाय को पकड़ने के लिए वह टाना तार के पास जमा पानी में पैर रखा करंट की चपेट में आ गया। जब वह छट पटाने लगा तो दौड़ कर सभी लोग वहां पहुंचे और उसे किसी तरह बाहर निकला गया। उसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिलते ही बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


