
Deoghar: देवघर जिले के बुढ़ई थाना इलाके के देवीपुर मुख्य सड़क किनारे गोपालपुर के पास एक कलवर्ट के पास से 9 मार्च को एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया था। वहीं पर उसकी बाइक और मोबाइल भी बरामद किया गया था। मृतक की पहचान मनोज कुमार दास के रूप में हुई थी। जो बुढ़ई थाना इलाके के पुनसिया गावं का रहने वाला था। इसे लेकर मृतक के पिता बंगटू दास थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है। जिसमे बुढ़ई निवासी विभीषण शर्मा को आरोपी बनाया है।

पुलिस को दिए बयान मे मृतक के पिता ने कहा है मृतक बेटा भाड़े पर डीजे चलवाने का कार्य करता था। 8 तारीख को बुढ़ई निवासी विभीषण शर्मा उसे फोन कर कहा कि दीनबंधु शर्मा के यहां भाड़ा में डीजे बजाना है। बेटा उसी दिन डीजे लेकर दीनबंधु के घर चला गया। कुछ देर बाद डीजे पहुंचा कर लौट आया। दोबारा घर से बाइक से डीजे सेट करने की बात कहकर शाम 6 बजे घर से निकल गया। काफी रात होने के बाद वह जब नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर कॉल किये तो कोई जवाब नहीं मिला। घर के सभी सदस्य परेशान हो गए और काफी खोजबीन किये लेकिन कहीं नहीं मिला तब रात को 12 बजे के आसपास बुढ़ई थाना मे आवेदन देकर जानकारी दी।

दूसरे दिन सुबह पता चला कि देवीपुर के रास्ते मे गोपालपुर स्थित एक कलभट के पास बेटा बाइक सहित गिरा हुआ है और खून से लथपथ है। आनन फानन मे वहां से उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा है कि बुढ़ई निवासी विभीषण शर्मा उसे डीजे बजाने के बहाने बुलाकर हत्या कर दिया। इधर बुढ़ई पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है।


