
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर आपराधिक योजना बनाते चार बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार सभी अपराधी आशीष मिश्रा गिरोह के सदस्य हैं। इसे लेकर नगर थाना में एक प्रेसवार्ता कर नगर थाना प्रभारी पुनि विक्रम प्रताप सिंह ने विशेष रूप से जानकारी दी।

मौक़े पर थाना के एसआई कृष्ण कुमार कुशवाहा, एसआई सुभाष रजक मौजूद थे। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आशीष मिश्रा गिरोह के कुछ सदस्य हथियार से लैस होकर थाना इलाके के बसमाता में हत्या व डकैती की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना पर उनके नेतृत्व मे एक टीम छापामारी के लिए पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने का प्रयास करने लगे। जवानों ने खदेड कर चार को दबोच लिया। जब गिरफ्तार अपराधियों की जाँच की गई तो उनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक 8 एमएम का जिंदा कारतूस, दो मोबाइल बरामद किया गया।

ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार बदमाशों मे सोनू यादव बसमाता, कौशल जायसवाल हाथीपहाड़, मनीष रवानी उजाला चौक,विकास पालीवार साकिन शिवगंगा लेन का रहने वाला है।


