Deoghar: साइबर आरोपी के सत्यापन को लेकर शुक्रवार को मध्य प्रदेश पुलिस टीम मोहनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर लातासारे गांव पहुंची। मामले की जानकारी मध्य प्रदेश पुलिस ने मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार को दी। लोकेशन व गांव के आधार पर मोहनपुर थाना प्रभारी ने आरोपी की सत्यापन करने के लिए गाड़ी के साथ मध्य प्रदेश पुलिस को लतासारे, जगतपुर गांव भेज दिया। पुलिस के गांव प्रवेश करते ही गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव की दर्जनों महिलाएं एकत्रित होकर पुलिस को गांव में प्रवेश करने से रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन महिलाओं द्वारा किया गया प्रयास असफल रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस एक साइबर आरोपी के सत्यापन को लेकर गांव पहुंची थी। पुलिस को देखकर महिलाओं ने एकत्रित होकर पुलिस को गांव घुसने से रोकने की कोशिश की।
मोहनपुर व मध्य प्रदेश पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया, उसके बाद पुलिस आरोपी के घर तक पहुंची व सत्यापन भी किया। उक्त मामले की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी को दे दी गई है।