Deoghar: जिले के रिखिया थाना पुलिस ने गुप्त सुचना पर आर्म्स एक्ट एवं पुलिस पर हमला करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जेल गए आरोपी का नाम रंजन यादव उर्फ़ डोमन यादव है। जो पुंसिया का रहने वाला है।
वह रिखिया थाना कांड संख्या 21/21, 109/22, 116/22, 146/22, 277/22 मे आर्म्स एक्ट का आरोपी रहा है। उसकी गिरफ्तारी पूंसिया स्थित घर से कि गई है।
बताया जाता है कि 28 नवम्बर 2022 को रिखिया थाना की एक टीम उसके घर छापामारी के लिए गई थी। उसके भाई चन्दन यादव को गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन रंजन यादव ने तेज धारदार हसुआ से अपने परिवार के साथ मिलकर पुलिस पर हमला चन्दन यादव को छुड़ा लिया था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था।
5 मार्च को थाना प्रभारी अभिनाश गौतम को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर पर आया हुआ है। उसी सूचना पर एक टीम को छापामारी के लिए भेजा गया। पुलिस टीम के पहुंचते ही वह घर से भागने लगा। जवानों ने उसे खदेड कर पकड़ लिया।