
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाजरत आग से झूलसी एक 22वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम अनीता बास्के पति दीपक सोरेन है। वह मोहनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गावं की रहने वाली थी।

पुलिस को दिए बयान मे मृतका के पिता दुमका जिला के सरैयाहाट थाना इलाके के भलुआ निवासी बबलू बास्के ने कहा है कि उसकी बेटी कि शादी वर्ष 2022 मे मोहनपुर थाना के पिपरा गावं निवासी दीपक सोरेन के साथ हुई थी। बेटी और दामाद के साथ सम्बन्ध बहुत अच्छा था। 27 फरवरी को बेटी ससुराल मे लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी दौरान उसके साड़ी मे आग पकड़ लिया। वह काफी जल गई थी। उसे बचाने में दामाद का भी हाथ जल गया था। कहा है कि इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी बिनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


