Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस अर्म्स एक्ट एवं जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम विष्णु यादव है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के लेटवावरण का रहने वाला है। वह पिछले छह माह से फरार चला रहा था।
बताते चलें कि जमीन विवाद को लेकर 12 सितंबर 2023 को थाना इलाके खोरादह मुहल्ला निवासी सीताराम यादव को गोली मार कर घायल कर दिया गया था।
इसे मामले में घटना के बाद नगर पुलिस ने कई आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। विष्णु यादव फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।