
Deoghar: देवघर साइबर थाना पुलिस ने एक वकील से 16 लाख रूपये ठगी करने वाले साइबर अपराधी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम विपिन कुमार है जो मध्यप्रदेश के जिला-थाना अशोकनगर ग्राम उर्जरू का रहने वाला है।

साइबर डीएसपी ने बताया कि जेल गये साइबर अपराधी विपिन कुमार एक साइबर अपराधियों का संगठित गिरोह चलाता है। बताया कि देवघर सिविल कोर्ट के वकिल ध्रमेन्द्र कुमार सिंह ने साइबर थाना में 16 लाख रूपये ठगी कर लिये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया था कि शेयर मार्केटिंग में व्यापार करने के लिये अज्ञात साइबर अपराधियों के द्वारा कई तिथियों में 16 लाख रूपये निवेश कराने के नाम पर अवैध रूप से ठगी कर ली गयी।

डीएसपी ने बताया कि वादी को बीएसई प्लस (बॉम्बई स्टॉक एक्सचेंज) का लिंक भेजा गया था जो फर्जी था। उक्त साइट में मुनाफा सिर्फ दिखता था लेकिन निकाला नहीं जा सकता था। बताया कि वादी अधिक लाभ कमाने के लोभ में 16 लाख रूपये गवां दिया। जब इस मामले का अनुसंधान किया गया तो ठगी करने वाले गिरोह का पता चला। बताया कि विपिन उक्त रूपये को मध्यप्रदेश के गुणा जिले में अलग-अलग बैंक खाता से निकासी कर लिया। बताया कि विपिन कुमार और उसके सहयोगी फर्जी लिंक बनाकर स्टॉक मार्केटिंग कर रहे लोगों का डाटा निकालकर उन्हें भेजने का कार्य करता था। कम समय में अधिक मुनाफा देने के नाम पर उनकी राशि की ठगी कर लिया करते थे। अलग-अलग मोबाइल नंबरो से कॉल कर साइट पर ज्यादा मुनाफा दिखाने का काम करते थे और स्टॉक निवेश कर रहे लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
इस अपराध से बचने के उपाय
स्टॉक की खरीद बिक्री ऑफिसियल वेबसाईट से ही करें। किसी भी अनजान नंबर से लिंक प्राप्त होने पर सर्तक रहने की जरूरत है और अनजान एप डानलोड नहीं करना चाहिए। अधिक लाभ कमाने के लालच के झांसे में न आएं, किसी अज्ञात मोबांइल नंबर से फोन आने पर अपनी कोई निजी जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध के शिकार होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर रिपोर्ट करें। यदि अपने थाना क्षेत्र में किसी भी स्थानों पर साइबर अपराध हो रहा है तो उसे रोकने के लिये हेल्प लाईन नंबर 9798302117 पर गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं।


