
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रमजोरिया स्थित मशान काली के पुजारी की मंगलवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दिया है। मृतक पुजारी योगेन्द्र यादव उर्फ योगी बाबा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के रहने वाले थे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रमजोरिया के पास जब पुलिस की गश्ती गाड़ी गई तो मंदिर अंधेरा व सुनसान था जबकि रोज वहां लाईट जला रहता था। गश्ती दल को शक हुआ और बाबा जी को बुलाया जब किसी प्रकार की आवाज नहीं आई तो पुलिसकर्मी मंदिर के अंदर गए। इस दौरान वहां पुजारी का शव पड़ा मिला।

पुजारी का गला रेता हुआ था। गस्ती दल ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दिया। मौके पर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप सदल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गए हैं।
जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पवन कुमार घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


