
Deoghar: जिले के सारठ थाना क्षेत्र के नेयाडीह गांव में कलयुगी बहू ने घरेलू विवाद में अपनी वृद्ध सास की बेरहमी से हत्या कर दी।

बताया गया कि बीते रात को सास बहू में घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। तभी 35 वर्षीय पिंकी देवी ने अपनी 62 वर्षीय वृद्ध सास हेमिया देवी को ईंटा से मार दिया। जिससे हेमिया गम्भीर रूप से जख्मी होकर गिर गयी। इसके बाद सास को गला दबाकर जान से मार दिया।

वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी पिंकी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना प्रभारी शैलेष पाण्डे ने कहा कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।


