नई दिल्ली।
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। कोविड-19 (COVID-19) के कुल मामलों में 70.82 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज पांच राज्यों से हैं, जिनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 10 रज्यों में Covid-19 के प्रतिदिन के मामलों में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं।
मंत्रालय ने बताया कि देश में महामारी की शुरुआत होने के बाद से पहली बार कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। भारत में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 11,08,087 हो गई है और देश में संक्रमण के कुल मामलों का यह 8.29 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन मरीजों का 48.57 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र में है।