
Deoghar: देवघर जिले की साइबर थाना पुलिस ने मारगोमुंडा थाना क्षेत्र से दो साइबर अपरधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

जेल गये साइबर अपराधी का नाम जमील अंसारी और अफताब अंसारी है जो मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कानो गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से 05 मोबाइल, 05 फर्जी सिम, 03 एटीएम, 01 चेकबुक, 01 डायरी बरामद किया गया है।

साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से बरामद मोबाइल और सिम में पूरे भारतवर्ष में 59 क्राइम के लिंक मिले हैं। सभी जांच की जा रही है।


