
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के बारमसिया स्कूल के बगल गली मे देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने के चेन छीनतई कर फरार हो गए। यह वाक्या पास मे लगे सीसीटीवी मे कैद हो गया।

पीड़ित महिला पूनम कुमारी निवासी बारमसिया इंजिनियरिंग कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने नगर थाना मे आवेदन देकर शिकायत कि है।

कहा है कि वह अपनी स्कूटी से शिवरात्रि का फल खरीदकर वापस घर लौट रही थी। उसी क्रम मे बारमसिया स्थित एक स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाश आया और गले से सोने का चेन छीनतई कर फरार हो गया। बदमाशों के भागने का वाक्या पास मे लगे सीसीटीवी मे कैद हो गया। आवेदन लेकर नगर पुलिस जाँच मे जुट गौ है।


