
Deoghar: देवघर के कुंडा पुलिस ने गलत नियत से किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताते चले कि किशोरी के पिता ने 14 फरवरी को कुंडा थाना मे मामले को लेकर शिकायत किया था। इसे लेकर थाना मे पोक्सो एक्ट मे मामला दर्ज किया गया था।

मामले मे पिता ने कहा था कि उसकी नाबालिग बेटी 12 फरवरी कि शाम को दुकान से कुछ सामान लाने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू किये। 14 फरवरी को पता चला कि भौरा जमुआ का राजेश तांती उसकी किशोरी को गलत नियत से बहला फुसला कर अपहरण कर लिया है।

मामला दर्ज करने के बाद कुंडा पुलिस ने छापामारी कर आरोपी राजेश तांती को गिरफ्तार कर लिया। वहीं किशोरी को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया मे जुट गई है।


