
Ranchi: झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर लिया है। कार्यसमिति में अभी पार्टी के 125 नेताओं, कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। इसमें हर प्रमंडल, जिले, वर्ग की भागीदारी का ध्यान रखा गया है।

कार्यसमिति सदस्य में 32 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें संजय कुमार सिंह यादव, राज्य सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, राधा कृष्ण किशोर, चतरा लोकसभा के पूर्व उम्मीदवार सुभाष प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान सहित अन्य शामिल हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष की लिस्ट में आठ लोगों को जगह दी गयी है। इनमें श्याम दास सिंह, लक्ष्मण यादव, मंजू साह, विक्रम प्रसाद यादव, गिरधारी गोप, अनीता यादव, पप्पु सिंह और शिवनाथ यादव शामिल हैं जबकि 33 प्रदेश महासचिव बनाए गये हैं।
प्रदेश सचिव में 43, विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर तीन नेताओं को जगह मिली है। 25 अलग अलग प्रकोष्ठों में 14 प्रकोष्ठ अध्यक्ष तय कर लिए गये हैं। चार पार्टी प्रवक्ता बनाये गए हैं। सोशल मीडिया प्रभारी अभी तय नहीं किए गये हैं। अभी केवल अनुमंडल अध्यक्षों की सूची में देवघर में मुकेश यादव को शामिल किया गया है। संजय यादव के ने बताया कि अगले चरण में और भी नेताओं को पार्टी में जगह मिलेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय प्रसाद यादव, सुभाष यादव, पार्टी प्रवक्ता मनोज कुमार, अनीता यादव सहित अन्य नेता उपस्थित थे।


