
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय केंदुआ में मैट्रिक और इंटर की प्रायोगिक परीक्षा चल रही है। ऐसे में विद्यालय प्रवंधन को नियम के अनुसार वर्ग बार सभी को उचित और तय स्थान में एक दूरी के अनुसार बैठना है लेकिन इस विद्यालय की स्थिति इतनी अराजक दिखी कि सभी छात्र छात्राएं एक झुंड बनाकर बैठे दिखे। कहीं परीक्षा के अनुसार कोई नियम-कानून नहीं दिखा और सभी स्वतंत्र रूप से निर्भीकता के साथ इस भीड़ में सहयोग लेते दिखे।

वहीं मामले को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुजीत कुमार मंडल ने बताया कि 8 फरवरी से आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल का कार्य शुरू कराने का निर्देश है। इस विद्यालय में अपेक्षाकृत नामांकन अधिक है। छात्र-छात्राओं की संख्या काफी अधिक है। हमारे यहां संसाधन तो है लेकिन बैठने के लिए कमरों की कमी है जिस वजह से अलग-अलग विषयों का आंतरिक मूल्यांकन व प्रैक्टिकल का काम अलग कमरों में हो रहा है। कमरे के कमी की वजह से बच्चों को बाहर बैठा कर भी कार्य संपादित किया जा रहा है।परेशानी तो है पर जब तक समस्या का समाधान नहीं होता है इसी संसाधन में कार्य करना पड़ रहा है।


