
Deoghar: देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम सामुहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़िता के पिता द्वारा इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाना में की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नामजद एक नाबालिग विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया और तीन को गिरफ्तार किया गया ।

इस संबंध में सारठ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी धिरेंद्र नारायण बंका ने प्रेस सम्मेलन आयोजित कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता जब पढ़ रही थी तब मुख्य आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर घर के समीप सरसों के खेत में ले जाया गया। जहां घटना को तीन अन्य साथियों के साथ अंजाम दिया गया।

इस मामले की अधिक जानकारी के लिए पुलिस भारतीय दंड संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अपने स्तर से और तफ्तीश कर छानबीन कर रही है। फिलहाल, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


